
थलपति विजय का आज है बर्थडे
Thalapathy Vijay Birthday Special: सुपरहिट एक्टर जिन्होंने 10 साल की उम्र में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, उनके इस प्रोफेशन से पिता खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने अपने सपनों के लिए पेरेंट्स से भी बगावत की। आज यह एक्टर इतने बड़े मुकाम पर है कि इंडस्ट्री का हाईएस्ट पेड सुपरस्टार बन गया है। हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की, जिनका आज बर्थडे है। आइए इस मौके पर एक्टर की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से जानते हैं।
साल 1974 में चेन्नाई में जन्में थलापति विजय ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू 18 साल की उम्र में किया था। यह फिल्म थी नालया थीरपू, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद विजय ने लगातार 3 फिल्में की और तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक काम कर चुके थलापति विजय हाईएस्ट पेड एक्सर्ट की लिस्ट में शामिल हो गए। फीस के मामले में उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे कर दिया।
यह भी पढ़ें: वड़ा पाव गर्ल ने इस शख्स की ली जगह, अब रो–रोकर मांग रहा इंसाफ
थलापति विजय की पर्सनल लाइफ की बारे में बात करें तो उन्होंने संगीता सोर्नालिंगम नाम की अपनी फैन से शादी की। विजय अपनी शूटिंग की तैयारी में थे कि तभी एक फैन आई और उनसे मिलने की जिद करने लगी। ये फैन संगीता ही थीं, जिसके बाद उनकी पहली बार विजय से मुलाकात हुई। इसके बाद से भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर उन्होंने शादी कर ली। अब कपल के 2 बच्चे भी हैं।
Updated on:
22 Jun 2024 10:04 am
Published on:
22 Jun 2024 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
