4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत की ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज, शाहरुख की ‘जवान’ के लिए बनेगी चुनौती?

Chandramukhi 2 trailer: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Kangana Ranaut

चंद्रमुखी 2 के ट्रेलर में कंगना रनौत।

Chandramukhi 2 trailer: पी वासु के डायरेक्शन में बनी तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर रविवार को रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म 2005 में आई ब्लॉकबस्टर चंद्रमुखी की अगली कड़ी है। ट्रेलर में कंगना रनौत काफी प्रभावी नजर आ रही हैं। कंगना फिल्म में डांसर चंद्रमुखी के रोल में हैं। राघव लॉरेंस राजा वेट्टैयान राजा की भूमिका निभा रहे हैं।

क्या है फिल्म के ट्रेलर में
चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर एक बड़े परिवार के हवेली में रहने से शुरू होता है, जहां उन्हें दक्षिण ब्लॉक से बचने का निर्देश दिया जाता है, जिसे चंद्रमुखी का घर माना जाता है। जब ये लोग इस कोने में पहुंचते हैं, तो क्या होता है। यही फिल्म की कहानी है। यह फिल्म 15 सितंबर को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख की जवान इससे एक हफ्ता पहले 7 सितंबर को रिलीज होगी। ऐसे में जवान के लिए फिल्म कितनी चुनौती खड़ी करेगी, इस पर भी निगाहें रहेंगी।


कंगना ने चंद्रमुखी 2 में अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा है कि ये एक पैसा-वसूल एंटरटेनमेंट फिल्म है। फिल्म में थोड़ा एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस है और यह म्यूजिकल भी है। कंगना का कहना है कि वह पहली बार है इस तरह का किरदार कर रही हूं और फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।

यह भी पढ़ें: 'अनिल शर्मा ने बेटे के लिए फिल्म बनाई, लाइमलाइट मैं और सनी ले उड़े...' अमीषा पटेल ने चिढ़ाया गदर 2 डायरेक्टर का मुंह