Aparna Vastarey Death: फेमस एक्ट्रेस का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Aparna Vastarey Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस एक्ट्रेस और एंकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के आगे घुटने टेक दिए हैं। एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का निधन पूरी कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए गहरे सदमे जैसा है। उनके फैंस को उनके दुनिया छोड़कर जाने पर यकीन नहीं हो पा रहा है। हर कोई इस खबर के बाद हैरान है।
एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थी, बीती रात 11 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्ट्रेस का निधन बीते दिन यानी 11 जुलाई को बेंगलुरु में हुआ है। एक्ट्रेस के परिवार ने इस उनकी मौत की पुष्टि की है। अपर्णा वास्तारे के यूं अचानक चले जाने से उनके परिवार वालों के साथ चाहने वालों पर भी दुखों का पहाड़ टूटा है।
बता दें, अपर्णा वास्तारे फेमस इंडियन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टेलीविजन एंकर और पूर्व रेडियो जॉकी भी रही हैं। वह कन्नड़ टेलीविजन में काफी फेमस थीं। खासकर 1990 के दशक के दौरान डीडी चंदना पर प्रसारित होने वाले काफी शो में वह एंकर के रूप में अपने काम के लिए जानी जाती थीं। अपर्णा ने 1984 में पुत्तन्ना कनागल की आखिरी फिल्म ‘मसानदा हूवु’ से सिनेमा की शुरुआत की थी।