
Lokesh Kanagaraj-Rajinikanth
Lokesh Kanagaraj Latest Post: निर्देशक लोकेश कनगराज ने मंगलवार को एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वह सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट-अवेटेड एक्शन फिल्म 'कुली' के निर्देशक कनगराज ने इस ब्रेक की वजह भी स्पष्ट की।
उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि कुली के प्रमोशन तक वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूरी बनाए रखेंगे, ताकि वे पूरी तरह से फिल्म की तैयारियों पर फोकस कर सकें।
कनगराज ने कैप्शन में लिखा, "दोस्तों! मैं कुली के प्रचार तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से थोड़ा ब्रेक ले रहा हूं। आप सभी को मेरा प्यार।”
निर्माताओं ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेट का ऐलान किया था। फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक्स के जरिए यह घोषणा की। इसमें लिखा गया, “ 'कुली' 14 अगस्त से दुनिया भर में रिलीज होगी।”
'कुली' एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें तेलुगू स्टार नागार्जुन, कन्नड़ स्टार उपेंद्र, सोबिन शाहिर और सत्यराज जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस अटकल की पुष्टि नहीं की है। फिल्म में श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन और जूनियर एमजीआर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही हाल ही में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की भी एंट्री हुई है।
सन पिक्चर्स ने फिल्म का निर्माण किया है। कुली का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता सत्यराज और रजनीकांत लगभग 38 साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार सुपरहिट तमिल फिल्म 'मिस्टर भारत' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सत्यराज ने रजनीकांत के पिता की भूमिका निभाई थी।
दिलचस्प बात यह है कि सत्यराज ने रजनीकांत की कुछ पिछली फिल्मों जैसे 'एंथिरन' और 'शिवाजी' में अभिनय करने के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। 'कुली', जो रजनीकांत की 171वीं फिल्म है, सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है।
Updated on:
22 Apr 2025, 8:10 PM IST
Published on:
22 Apr 2025, 8:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.