Famous Singer KG Jayan Passed Away:फेमस सिंगर केजी जयन का निधन हो गया है। इस खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Famous Singer KG Jayan Passed Away: फेमस म्यूजिशियन और सिंगर केजी जयन का निधन हो गया है। केजी जयन ने 16 अप्रैल को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर केजी जयन आखिरी वक्त में केरल के एर्नाकुलम जिले के त्रिपुनिथुरा में अपने घर पर थे।
केजी जयन काफी समय से बीमार थे और वह अस्पताल में भर्ती भी थे। इस बात की जानकारी खुद केजी जयन के बेटे और मलयालम के फेमस एक्टर मनोज जयन ने दी है। केजी जयन के निधन से उनका परिवार सदमे में है।
यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana पहुंचे नए संसद भवन, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
केजी जयन ने अपने म्यूजिक से एक खास पहचान बनाई है। केजी 'जयाविजया' नाम से अपनी म्यूजिक कंपनी भी चलाते थे। अब सिंगर के निधन की खबर से फैंस काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।