8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस एक्ट्रेस अस्पताल में हुई एडमिट, डॉक्टर्स ने बताया हालत नाजुक, फैंस कर रहे ईश्वर से प्रार्थना

Actress Admitted to Hospital: फेमस एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है।

2 min read
Google source verification
Famous South Actress Kaviyoor Ponnamma Admitted to Hospital Condition Critical

Actress Admitted to Hospital: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। मशहूर मलयालम अभिनेत्री को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत क्रिटिकल है।

इन्हें लोग स्क्रीन की मां नाम से जानते हैं और इनका रियल नेम कवियूर पोन्नम्मा है। 75 साल की अभिनेत्री कवियूर कई दिनों से बीमार थीं। घर पर हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। ये न्यूज सुनने के बाद उनके चाहने वाले सदमे में हैं और उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर का निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

कवियूर साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अक्सर मां-दादी के रोल में देखा गया। उन्होंने ममूटी, मोहनलाल, सुरेश गोपी जैसे कई बड़े स्टार्स की मां का रोल प्ले किया है। दर्शकों को मोहनलाल के साथ पोन्नम्मा की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। इन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इनमें से अधिकतर मलयालम मूवीज हैं।

यह भी पढ़ें: Kanguva: फाइनल हो गई ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट, सूर्या की मूवी इस दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका

2011 में हो गया था पति का निधन

2011 में ही उनके पति का निधन हो गया था और उनकी एक बेटी है, जो अमेरिका में रहती है। वो अपने सबसे छोटे भाई के साथ यहां रह रही हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं उनके परिवार ने एक्ट्रेस को छोड़ दिया, मगर एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खंडन किया था।