
Sapna Choudhary
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। फैंस को भी उनकी नई तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों सपना का एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दलेर मेहंदी के साथ लाइव परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं।
सपना चौधरी और दलेर मेहंदी का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'बावली तरैड़' लॉन्च हुआ है। वहीं अब दोनों का एक और नया वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना और दलेर मेहंदी हिट नंबर ‘गुलाबो जरा इतर गिरादो’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी लाइव परफॉर्मेंस का है।
सपना के कॅरियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में 'Dosti Ke Side Effects' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलवा वह भोजपुरी, हरियाणवी, पंजाबी सहित अन्य इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं।
Published on:
18 Jun 2019 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
