9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाकशुदा पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रही है फेमस एक्ट्रेस, रोमांस करते हुए वीडियो वायरल

पाकिस्तान के एक्टर फिरोज खान इंडियन एक्ट्रेस गीतिका तिवारी को डेट कर रहे हैं

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Mar 03, 2024

geethika_tiwari__romance_with_pakistani_actor_firoz_khan.jpg

फिरोज का नाम इंडियन एक्ट्रेस गीतिका तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है

पाकिस्तान के एक्टर फिरोज खान न सिर्फ अपने मुल्क बल्कि भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके काम को कई देशों में देखा जाता है। इस वजह से फिरोज खान चर्चा में बने रहते हैं। पाकिस्तानी एक्टर को साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए देखा गया है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लम्बे वक्त से डेट कर रहे हैं।

पाकिस्तान के एक्टर फिरोज खान ने अब तक लॉलिवुड में जितना भी काम किया है सभी से ज्यादा से ज्यादा पॉपुलरिटी हासिल की है। पाकिस्तानी एक्टर के काम को कई देशों में पसंद किया जाता है। इस वजह से एक्टर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं बटोर रहे हैं। फिरोज का नाम इंडियन एक्ट्रेस गीतिका तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: BJP को लगा बड़ा झटका, पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया साफ इनकार

गीतिका तिवारी तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। गीतिका तिवारी को एक इंटरनेशनल लेवल की मूवी में काम करने का मौका मिला है। जिसमें वो फिरोज खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बीच गीतिका तिवारी ने कुछ क्यूट वीडियोज पोस्ट किए हैं। जिसमें वो फिरोज खान के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग दोनों के रोमांस की अफवाह उड़ाने लगे हैं। आखिर अच्छे क्या है ये तो फिरोज और गीतिका ही बता सकते हैं।

फिरोज खान पहले से शादीशुदा हैं. साल 2018 में फिरोज खान की शादी अलीजेह फातिमा रजा से हुए थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। दोनों का पब्लिक अपीयरेंस भी हमेशा शानदार रहता था। दोनों की बीच सब कुछ ठीक ठाक ही नजर आ रहा था। तब तक जब तक कि अलीजेह फातिमा रजा ने डिवोर्स फाइल नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोज उन्हें मेंटली और फिजिकली प्रताड़ित करते हैं. दोनों का तलाक हो चुका है और अब दोनों की जिंदगी अलग अलग बीत रही है।