4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उनका टेलेंट और डेडिकेशन बेमिसाल है…’ जापान के विदेश मंत्री ने बांधे Jr NTR की तारीफों के पुल

Japan Foreign Minister Hails Jr NTR Acting: जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म 'RRR' देखी।

less than 1 minute read
Google source verification
RRR Movie

RRR के एक सीन में Jr NTR, दांयें में जापान के विदेश मंत्री।

Japan Foreign Minister Hails Jr NTR Acting: जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने एक्टर जूनियर एनटीआर की जमकर तारीफ की है। योशिमासा ने अपने भारत दौरे के दौरान गुरुवार को सुपरहिट फिल्म 'RRR' देखी। योशिमासा को फिल्म में अहम रोल निभाने वाले Jr NTR काफी पसंद आए। फिल्म देखने के बाद कहा उन्होंने कहा कि जिस जूनून से Jr NTR ने अपना रोल किया है, वो देखना शानदार था।

Jr NTR का रोल बेहद प्रभावशाली: जापान के विदेश मंत्री
योशिमासा ने कहा, मैं एक बात को खासतौर से कहना चाहूंगा कि 'RRR' में Jr NTR का रोल बहुत प्रभावशाली है। उनकी प्रतिभा और अपने आर्ट के लिए उनका समर्पण स्क्रीन पर जाहिर हुआ है। उन्होंने फिल्म के दूसरे एक्टर राम चरण के काम को भी सराहा। योशिमासा हयाशी ने कहा कि फिल्में भी भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में अहम कड़ी बन रही हैं।

एसएस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' बीते साल रिलीज हुई थी। जिसमें जूनियर एनटीआर और रामचरण के अहम रोल थे। इस फिल्म को ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया था। ये फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।

यह भी पढ़ें: 'OMG 2' और गदर 2' में नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, जानें क्यों टला टकराव