
diniya
इन दिनों जहां हर तरफ #Metoo की चर्चा चल रही हैं। नए-नए यौन उत्पीड़न की खबरें सामने आ रहीं हैं। ऐसे में एक फिल्म स्टार की बेटी ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि कन्नड़ फिल्म एक्टर दुनिया विजय पर उनकी ही बेटी मोनिका ने मारपीट और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महज 18 साल की मोनिका विजय की पहली पत्नी की बेटी है। मोनिका ने न सिर्फ अपने पिता बल्कि अपनी सौतेली मां कीर्ति, ड्राइवर मोहम्मद, हेमंत और विनोद पर भी गाली-गलौच करने और पीटने के आरोप लगाए हैं।
मोनिका के अनुसार इन सभी आरोपियों ने घर में ही उनके साथ मारपीट की थी। यही नहीं उन्होंने मोनिका का सिर दीवार से दे मारा जिसकी वजह से उन्हों काफी चोट भी आई। साथ ही उन लोगों ने मोनिका को धमकी भी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनिका और उनकी मां नागरत्ना, विजय के घर अपने कपड़े, कार की चाबी और कुछ डॉक्यूमेंट्स लेने गए थे। इस दौरान सोमवार को विजय ने उनके साथ मारपीट की।
खबरों की मानें तो मोनिका ने गिरीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4-5 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 तथा 148 के तहत मामला दर्ज किया है। उसके पश्चात पुलिस ने शिकायतकर्ता मोनिका की चिकित्सकीय जांच कराई तथा उसके दाएं हाथ का एक्स-रे करवाया। जांच में मोनिका पर हमले करने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मोनिका और उसकी मां नागरत्ना अभी तक विजय के साथ ही रहती थीं। लेकिन उनके बीच मनमुटाव के और विवाद के चलते दोनों ने विजय का घरछोड़ दिया इस सभी बातों की जिम्मेदार नागरत्ना ने विजय की दूसरी पत्नी कीर्ति को ठहराया।
Published on:
28 Oct 2018 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
