
दिग्गज एक्टर टीपी माधवन का निधन
फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। एक फेमस एक्टर का निधन हो गया है, जिससे साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस दिग्गज एक्टर का नाम टीपी माधवन है, जो मलयालम सिनेमा में काम कर चुके हैं। उन्होंने आज 88 साल की उम्र में कोल्लम के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीपी माधवन पेट से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से वह वेंटिलेटर पर थे। अब 10 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार तिरुवनंतपुरम के शांति कवदम में होगा। बता दें कि कुछ साल पहले एक्टर को भूलने की बीमारी का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने अपना अभिनय करियर खत्म कर दिया था। इसके अलावा 2015 से उनका स्ट्रोक का इलाज भी चल रहा था।
टीपी माधवन ने अपने करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा टीपी माधवन कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। टीपी माधवन ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के पहले महासचिव के रूप में भी काम किया।
Updated on:
9 Oct 2024, 4:33 PM IST
Published on:
9 Oct 2024, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.