9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ISRO एस्ट्रोनॉट प्रशांत से एक्ट्रेस लीना ने चुपके से कर ली शादी, 40 दिन बाद PM के ऐलान पर खुला राज

Malayalam Actress Lena Married: मलयालम एक्ट्रेस लीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुलासा किया है कि भारतीय एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर की पत्नी (Wife of Indian Astronaut Prashant Nair) हैं।एक्ट्रेस ने बताया कि एक महीने पहले दोनों की शादी हो चुकी है। अब सवाल ये है कि 40 दिन तक शादी को राज बनाकर क्यों छिपाए रखा?

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 28, 2024

malayalam actress lena marries to gaganyaan pilot prasanth

मलयालम एक्ट्रेस लीना ने एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर के साथ 40 दिन तक शादी को राज बनाकर रखा 

Malayalam Actress Lena Married: मलयालम एक्ट्रेस लीना एस्ट्रोनॉट प्रशांत बालकृष्णन नायर(Astronaut Prashant Nair) के साथ फेरे ले चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के 40 दिन बाद इस राज से पर्दा उठाया है। बालकृष्णन को ISRO के पहले ह्यूमन स्पेसफ्लाइट मिशन 'गगनयान' (Human spaceflight mission 'Gaganyaan') के लिए चुना गया है। जब पीएम मोदी (PM Modi) ने इस मिशन का हिस्सा बनने जा रहे चार नामों का ऐलान किया तो लीना ने कुछ ही देर बाद इस बात को भी सार्वजनिक कर दिया कि वो एस्ट्रोनॉट प्रशांत की पत्नी (Wife of Indian Astronaut Prashant Nair) बन चुकी हैं।


एक्ट्रेस लीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट (Actress Leena posted on social media) करके बताया कि वो 17 जनवरी 2024 को शादी कर चुकी हैं। उनके पति और कोई नहीं बल्कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर हैं। पीएम मोदी ने 27 फरवरी को तिरुवनंतपुरम में गगनयान (Gaganyaan in Thiruvananthapuram) के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार टेस्ट पायलटों के नाम की घोषणा की थी। इसके तुरंत बाद लीना ने इस बात का ऐलान किया कि वो अब एस्ट्रोनॉट प्रशांत की पत्नी (Wife of Indian Astronaut Prashant Nair) हैं।

IMAGE CREDIT: actress instagram post

मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें


लीना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो इस बात का इंतजार कर रही थीं कि जब यह जानकारी सबके सामने आए तो वह अपनी शादी के बारे में सबको बता सकें। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज 27 फरवरी 2024 को पीएम मोदी जी ने इंडियन एयर फोर्स के फाइटर पायलट प्रशांत बालकृष्णन नायर को पहले इंडियन एस्ट्रोनॉट विंग से सम्मानित किया। हमारे देश, हमारे राज्य केरल और मेरे लिए भी यह गर्व की बात है।”


यह भी पढ़ें: विक्की-कैटरीना की शादी में खटपट? दोनों के बीच जमकर होती है बहस, एक्टर ने बताया - ‘अब पहले जैसा नहीं रहा…’

शादी की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद एक्ट्रेस की उनके पति प्रशांत के साथ वो फोटो भी सामने आई है जिसमें दोनों इसरो प्रमुख सोमनाथ के साथ नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो लीना ने मलयामल फिल्मों के अलावा तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इनमें कोचू कोचू संथोशंगल (Kochu Kochu Santhoshangal), कूट्टू (Koottu), भगवान (God) और ट्रैफिक (Traffic) जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।