
साउथ सिनेमा ना केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है बल्कि वह धीरे-धीरे लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना रहा है। साउथ के एक्टर और एक्ट्रेस अब दर्शकों में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्होंने बॉलीवुड में भी काम करना शुरू कर दिया है।
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली साउथ की एक्ट्रेस की एक लिस्ट जारी हुई है। आइए जानते हैं इंस्टाग्राम पर सर्च होने वाली टॉप 10 साउथ की एक्ट्रेस के बारे में।
रश्मिका मंदाना
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली साउथ एक्ट्रेस में रश्मिका मंदाना का नाम सबसे आगे है। रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर 41.2 फॉलोअर्स हैं जो काफी सक्रिय रहते हैं। वह साल 2014 में इंस्टाग्राम पर जुड़ी।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह साउथ से लेकर बॉलीवुड तक काम किया है। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। रकुल प्रीत सिंह ने 2013 में इंस्टाग्राम पर एंट्री की थी और इंस्टाग्राम पर उनके 23.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, हिंदी और कई भाषाओं में फिल्में की हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के दर्शकों में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग गेन की है। साल 2012 में पूजा हेगड़े ने मुगामुडी से डेब्यू किया। इंस्टाग्राम पर उनके 26 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पूजा अपनी खूबसूरती से अक्सर फैंस को दीवाना बना देती हैं।
श्रुति हासन
श्रुति हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में अपने कदम रखें। वही पहली बार ‘हे राम’ में अपने पिता कमल हसन के साथ नजर आईं। वह साल 2013 में इंस्टाग्राम से जुड़ीं और उनके 23.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा के दर्शकों को काफी प्रभावित किया। इससे उनकी फैन फॉलोइंग में काफी बढ़त हुई। तापसी पन्नू के मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर 20.6M फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार शाहरुख खान के साथ डंकी में नजर आई थीं।
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु 2016 में इंस्टाग्राम से जुड़ीं। उन्होंने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर 8 साल तक रहने के बाद उनके 31.5 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।
इनके अलावा तमन्ना भाटिया के इंस्टाग्राम पर 24.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं काजल अग्रवाल के 27.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और कीर्ती सुरेश के इंस्टाग्राम पर 17.2 फॉलोवर्स हैं।
Published on:
01 Feb 2024 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
