
जनवरी 2024 पर होगा साउथ का राज
Nagarjuna Akkineni Film Naa Saami Ranga Trailer Out: जनवरी में धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, क्योंकि इस महीने सिर्फ ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, और अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' ही नहीं, बल्कि साउथ की कई और फिल्में भी रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें साउथ के सुपरस्टार की कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। हाल ही में 'अयलान', 'कैप्टन मिलर', और 'गुंटूर कारम' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी, और अब सुपरस्टार नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' के ट्रेलर की झलक ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
जानिए कैसा है ट्रेलर
नागार्जुन की आने वाली फिल्म 'ना सामी रंगा' एक तेलुगू पीरियड एक्शन ड्रामा मूवी है, जो 14 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशक विजय बिन्नी है, और इसमें नागार्जुन, राज तरुण, मिरना मेनन, आशिका रंगनाथ, रुकशार ढिल्लों और अल्लारी नरेश जैसे कलाकारों ने अहम किरदार में भूमिका निभाई है। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर।
यह भी पढ़ें: OTT पर ‘डंकी’ इस दिन होगी रिलीज, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान की फिल्म देगी दस्तक
फैमिली फिल्म 'ना सामी रंगा' का ट्रेलर 2 मिनट 30 सेकंड का है, जिसमें नागार्जुन का एक्शन ही एक्शन देखने को मिल रहा है। नागार्जुन का एक्शन अवतार फैंस का दिल जीत रहा है, और इसका म्यूजिक ऑस्कर विनिंग कंपोजर एमएम कीरावानी ने दिया है, जो ट्रेलर को और भी दमदार बनाता है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस नागार्जुन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं, वहीं फिल्म की डायलॉग रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
Updated on:
10 Jan 2024, 4:05 PM IST
Published on:
10 Jan 2024, 4:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.