9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pawan Kalyan ने भगवान बनकर फैंस का जीता दिल, हिंदी में पढ़े BRO का मूवी रिव्यू

BRO movie review in Hindi Dubbed: जब तक जीओ तब खुलकर जियो और जीवन जैसा आए उसे स्वीकार करो, यही BRO फिल्म की अवधारणा है। पढ़िए मूवी का रिव्यु।

2 min read
Google source verification
Pawan Kalyan and Sai Dharam Tej BRO movie review in Hindi

हिंदी ऑडिएंस भी इस मूवी को देखने के लिए काफी ज्यादा डिमांड कर रही है

BRO movie review in Hindi Dubbed: पवन कल्याण की पिछली फिल्मों की तुलना में इसे लेकर उतना प्रचार नहीं है, लेकिन "ब्रो" निश्चित रूप से साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में, पवन कल्याण ने एक भगवान की भूमिका निभाई, और इसमें उनके भतीजे साई धर्म तेज भी थे। आइये जानते हैं कैसी बनी ये फिल्म।

जानिए फिल्म की कहानी
साई धर्म तेज का नाम इस फिल्म में मार्क है, वो तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं, उनकी दो बहनें और एक छोटा भाई है। वह अपनी मां और बहनों के साथ रहता है। वह हमेशा पैसे कमाने के तरीकों की तलाश में रहता है। कभी किसी को अपना समय नहीं देता, यहां तक कि अपनी प्रेमिका राम्या को भी नहीं।

मार्क की कार दुर्घटना में मौत हो जाती है
राम्या का किरदार केतिका शर्मा निभा रही हैं। इसके अलावा मार्क राम्या से एक हद में प्रेम करता है। लेकिन मार्क जब विजाग से हैदराबाद जाते रहता है, उस समय एक कार दुर्घटना में उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद वो देखता है कि वो मर चूका है।

मार्क को 90 दिनों में सभी काम खत्म करना होता है
इसके बाद वो देवता टाइटन के पास पहुंचता है। देवता टाइटन का किरदार पवन कल्याण निभा रहे हैं। मार्क देवता टाइटन से कहता है कि मुझे फिर से जिंदा कर दो। ताकि मैं अपने कर्तव्यों को पूरा कर सकूं। देवता टाइटन उसकी बातों से सहमत हो जाते हैं। लेकिन केवल अगले 90 दिनों के लिए। अब टाइटन अगले 90 दिनों में मार्क को जीवन का सही अर्थ कैसे सिखाएगा, और मार्क को उन 90 दिनों में अपने सभी काम को खत्म करना होता है।

पवन कल्याण पूरी फिल्म में दिखाई देते हैं। भगवान होने से इनकार करने और खुद को समय के रूप में संदर्भित करने के बावजूद, पवन कल्याण की भूमिका "गोपाला गोपाला" का दूसरा संस्करण होने का इरादा है। उनकी शैली, उनकी कुछ पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है, पहले तो ठीक लगती है, लेकिन थोड़ी देर के बाद भूमिका अधिक अनौपचारिक हो जाती है।

प्रिया प्रकाश वारियर ने साई धर्म तेज की बहन का किरदार निभाया है
पवन कल्याण और साई धर्म तेज के बीच हंसी-मजाक के पल भी शामिल हैं, जो आम दर्शकों की तुलना में फैंस को अधिक पसंद आ सकते हैं। प्रिया प्रकाश वारियर ने साई धर्म तेज की बहन का किरदार निभाया है। केतिका शर्मा का स्क्रीन टाइम सीमित है। वेन्नेला किशोर, पृथ्वी, और तनिकेला भरणी अप्रासंगिक भूमिकाएं निभाते हैं।

जल्द ही हिंदी भाषा में किया जाएगा रिलीज
इस मूवी में एक्शन के साथ साथ ड्रामा रोमांस, कॉमेडी सब कुछ भर भर के देखने को मिल जाएगी और काफी ज्यादा इंटरटेनमेन्ट करने वाली है। अभी तो इस फिल्म को तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। लेकिन इस मूवी को जल्द ही हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।