30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवन सिंह के गाने ‘छलकता हमरो जवनिया’ ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले 300 मिलियन से अधिक व्यूज

ये गाना लगातार कीर्तिमान गढ़ रहा है। 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Nov 18, 2019

pawan_singh_kajal_raghwani_bhojpuri_song_chhalakata_hamro_jawaniya.jpg

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट हीरो का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ काजल राघवानी(Kajal Raghwani Pawan Singh Bhojpuri Song) भी है। इन दोनों की जोड़ी को जनता ने खूब पसंद किया हैं।इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दरअसल, साल 2016 में आई फिल्म भोजपुरिया राजा का गाना 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' आने के बाद से वायरल हो गया था। इस गाने को लोगों ने इतना सुना की इसे 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। 'लॉलीपॉप लागेलू' (Lollypop Lagelu) गाने से दुनिया में मशहूर हुए पवन सिंह का ये गाना रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।

बता दें इस सुपरहिट सॉन्ग को पवन सिंह ने खुद गाया है। उनके साथ प्रियंका सिंह ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और जबकि संगीत मधुकर आनंद का है।

Story Loader