7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म हुई Online LEAK, धड़ाधड़ हो रही है डाउनलोड!

इससे पहले 14 फरवरी को रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' के भी आॅनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई हैं।

2 min read
Google source verification
Priya Prakash Varrier

Priya Prakash Varrier

इन दिनों फिल्मों के आॅनलाइन लीक होने की खबर आम हो गई है। फिल्म रिलीज के कुछ ही घटों बाद ही Online LEAK हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल ही में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'Oru Adaar Love' के साथ हुआ है। पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की ये डेब्यू फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

प्रिया प्रकाश की 'ओरू अदार लव' फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म का HD लिंक ऑनलाइन लीक कर दिया है। वहीं अब इस फिल्म को धड़ाधड़ डाउनलोड किया जा रहा है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ऐसे में फिल्म को और भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

View this post on Instagram

Priya Prakash Varrier movie oru adaar love actress #priyaprakashvarrier #hotlook #filmydangal

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

इससे पहले 14 फरवरी को रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' के भी आॅनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई हैं। हाल ही में सरकार ने फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए कैबिनेट ने सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी है। अंधाधुन हो रही फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें दोषी पाए व्यक्ति को 3 साल जेल और 10 लाख जुर्माना की सजा हो सकती है।