
Rajinikanth favourite actress is South actress Fatafat Jayalakshmi
साउथ इंडस्ट्री के मेगा स्टार रजनीकांत की हाल में फिल्म 2.0 रिलीज हुई है। फिल्म ने आते ही बॅाक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। बता दें फिल्म में अक्षय कुमार भी खलनायक के किरदार में दिखाई दिए हैं। मात्र 4 दिन में फिल्म ने लगभग 400 करोड़ का आकड़ा पार कर दिया है। रजनीकांत कई सालों से इस इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने न सिर्फ टॅालीवुड बल्कि बॅालीवुड को भी कई मशहूर फिल्में दी हैं।
रजनी ने अपने कॅरियर में श्रीदेवी से लेकर एमी जैक्सन तक कई एक्ट्रेसेस संग काम किया है। लेकिन आज भी रजनीकांत अगर किसी एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं तो वो हैं 70 के दशक की हिट एक्ट्रेस रहीं जयलक्ष्मी रेड्डी। जी हां, रजनीकांत को जयलक्ष्मी जी के साथ काम कर बहुच अच्छा लगा था। बता दें कि जब जयलक्ष्मी रेड्डी अपने करियर के पीक पर थीं उन्होंने 1980 में आत्महत्या कर ली थी।
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत ने बताया था कि 'जयलक्ष्मी रेड्डी जिन्हें फटाफट जयलक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता था। उनके साथ काम करना मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया।'
रजनीकांत ने बताया कि 'वो एक अच्छी अदाकारा होने के साथ ही बहुत बेहतरीन इंसान थीं।' हालांकि रजनीकांत ने उनके साथ सिर्फ दो ही फिल्मों में काम किया था।
Published on:
04 Dec 2018 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
