भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'धुकुर धुकुर...' हाल ही में रिलीज हुआ था। रिलीज होने के बाद से ये गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। अब इस गाने पर टीवी फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई गरदा-गरदा मचाते हुए नजर आ रही हैं। इनका ये वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद भी कर रहे हैं।