3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवान से 32 गुना अधिक कमा गई ये फिल्म, रवि तेजा के जलवे में ‘टाइगर नागेश्वर राव’ का तूफान जारी

Tiger Nageswara Rao Box Office Collection Day 1: जवान और गणपत पर भारी पड़ी साउथ की टाइगर नागेश्वर राव, पहले दिन गुना ज्यादा कमाई...

2 min read
Google source verification
tiger_nageswara_rao.jpg

Tiger Nageswara Rao Collection Day 1: शुक्रवार 20 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्म में रिलीज हुईं। एक और फैंस में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' रिलीज हुई, तो दूसरी ओर दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस बीच दक्षिण सिनेमा से 'टाइगर नागेश्वर राव' ने भी एंट्री मारी। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की गूंज सुनाई पड़ी है। जिसने जवान को भी पीछे छोड़ दिया है।

'गणपत' से तीन गुना ज्यादा कमाई रवि तेजा फिल्म की
बॉक्स ऑफिस ट्रैक्टर सैकनिल्क के अनुसार, 'टाइगर नागेश्वर राव' ने पहले दिन 8 करोड़ की ओपनिंग ली है। जबकि, गणपत फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन 2.50 करोड़ देखने को मिला, जो की टाइगर और कृति की फिल्म 'गणपत' की ओपनिंग से तीन गुना ज्यादा है। नूपुर सेनन और रवि तेजा की फिल्म के ये आंकड़े सभी भाषाओं में मिलाकर हैं।

जवान की फिल्म से 32 गुना अधिक कमाई
20 अक्टूबर सातवें शुक्रवार को जवान ने 25 लाख का कलेक्शन किया है ये आंकड़े शाम होते-होते कम ज्यादा हो सकते हैं। फिल्म ने अब तक 640 करोड़ की कमाई कर ली है। टाइगर नागेश्वर राव ने पहले दिन 8 करोड़ की ओपनिंग ली है। इस हिसाब से 32 गुना अधिक रवि की फिल्म ने शुक्रवार को जवान से अधिक कमाएं हैं।

टाइगर नागेश्वर राव की कास्ट
अगर फिल्म के बजट की बात करें, तो रवि तेजा स्टारर 'टाइगर नागेश्वर राव' का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट में गायत्री भारद्वाज और रेनू देसाई भी नजर आई हैं। जबकि अनुपम खेर और मुरली शर्मा का भी फिल्म में रोल है। वामसी के डायरेक्शन में बनी 'टाइगर नागेश्वर राव' पैन इंडिया फिल्म है। इसे तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।

Story Loader