16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Charan Baby Girl: 11 साल बाद साउथ स्टार रामचरण के घर गूंजी किलकारियां, जानें अब तक क्यों नहीं बने थे पिता

Ramcharan Daughter Celebration: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार और आरआरआर के हीरो रामचरण बेटी के पिता बन गए हैं। शादी के 11 साल बाद मिली खुशी बड़ी है।

2 min read
Google source verification
ram_charan.jpg

Ramcharan becomes Father: रामचरण अपनी जिंदगी का एक नया पड़ाव शुरू करने जा रहे हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 20 जून को अपोलो अस्पताल में एक नन्ही परी को जन्म दिया। शादी के 11 साल बाद उपासना खुद को एक बच्चे की जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार मानती हैं। इस मदर्स डे पर वो अपनी प्रेग्नेंसी को भी एन्जॉय करती दिखाई दी थीं।

उपासना का 'मदर्स डे' नोट
इस साल की शुरुआत में, 'मदर्स डे' के दौरान, उपासना ने 11 साल की शादी के बाद मां बनने के बारे में बात की। उपासना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मुझे सभी सही कारणों से मां बनने पर गर्व है। मैंने इसे समाज की अपेक्षाओं के हिसाब से या फिट होने के लिए नहीं किया। मां बनने का मेरा फैसला विरासत को आगे बढ़ाने या अपनी शादी को मजबूत करने की इच्छा से प्रेरित नहीं था। मैंने एक बच्चा पैदा करने का फैसला तब किया जब मैं बिना शर्त प्यार और देखभाल देने के लिए भावनात्मक रूप से तैयार थी। मेरा पहला मदर्सडे सेलिब्रेट कर रही हूं।'

20 जून 2023 को उपासना और राम चरण ने अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने हैदराबाद के अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

साउथ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों को एन्जॉय कर रहे हैं। RRR एक्टर के पिता ने बीते साल राम चरण-उपासना के पहले बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। अब 20 जून 2023 को उपासना और राम चरण ने अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने हैदराबाद के अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अस्पताल से साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के 11 साल बाद घर में आई खुशियां
RRR स्टार राम चरण और उपासना 14 जून साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। साउथ स्टार और उनकी पत्नी के बेबी के स्वागत की खबर हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने शेयर की, जिसे राम चरण के एक फैन क्लब ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसमें लिखा है, "मिस उपासना कामिनेनी और मिस्टर राम चरण की बेबी गर्ल का जन्म 20 जून 2023 को अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स-हैदराबाद में हुआ है। बेबी और मां दोनों बिल्कुल सुरक्षित हैं।

शादी के 11 साल बाद पिता बने राम और उपासना
राम चरण और उपासना अपनी शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने है। हाल ही में दोनों ने अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। दोनों ने 14 जून साल 2012 में शादी रचाई थी।

उपासना ने बताई शादी के इतने साल बाद मां बनने की वजह
हाल ही में उपासना ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में शादी के 10 सालों बाद मां बनने के फैसले पर खुलकर बात करते हुए नजर आईं। उपासना ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने फैसले पर गर्व हैं और उन्हें लगता है कि पैरेंट बनने के लिए ये सबसे अच्छा समय है. क्योंकि, इस वक्त हम दोनों आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं।