12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मशहूर एक्ट्रेस का फंदे से लटका मिला शव, मौत से पूरे इंडस्ट्री में मचा हड़कंप; ये था आखिरी पोस्ट

Renjusha Menon Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम टीवी और फिल्म एक्ट्रेस रंजूषा मेनन घर में मृत पाई गईं। 35 साल की एक्ट्रेस तिरुवनंतपुरम स्थित अपने फ्लैट पर लटकी हुई मिलीं।

2 min read
Google source verification
renjusha_menon.jpg

Renjusha Menon death: रेन्जुशा मेनन एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं और उन्होंने कई टीवी चैनलों के कई धारावाहिकों में अभिनय किया था।

लोकप्रिय मलयालम फिल्म और टीवी धारावाहिक अभिनेत्री रंजूषा मेनन सोमवार को यहां अपने किराए के अपाॅर्टमेंट में फंदे से लटकी पाई गईं। 35 वर्षीय अभिनेत्री अपने परिवार के साथ अपाॅर्टमेंट में रह रही थींं। श्रीकार्यम पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह कमरा काफी देर तक बंद रहने पर परिवार को संदेह हुआ। बाद में जब जबरदस्ती दरवाजा खोला गया, तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। रेन्जुशा मेनन एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं और उन्होंने कई टीवी चैनलों के कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम किया। पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: The Lady Killer Trailer: अर्जुन कपूर की जिंदगी में प्यार-अवैध संबंध के बीच अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री, जानें बिग अपडेट

इस खबर को सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड में है। उनके जाने की वजह तो अभी पता नहीं चली है लेकिन इतनी कम उम्र में उनका यूं चला जाना, सभी के लिए हैरान करने वाला है।

रंजूषा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल्स किए हैं। आखिरी बार उन्हें Aanandaragam में लीड रोल निभाते हुए देखा गया था। उन्होंने सिटकॉम Varan Doctaranu में कॉमिक रोल निभाया था। Ente Mathavu और Mrs Hitler जैसी तमाम फिल्मों में उन्होंने अपने किरदार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

रंजूषा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
टीवी सीरियल्स के अलावा उन्होंने सेलिब्रिटी कुकरी शो 'सेलिब्रीटी किचन मैजिक' में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इन्हें City Of God और Merikkundoru Kunjadu फिल्म में भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक्टिव रहती थीं। वह अपने को-एक्टर्स के साथ वीडियो बनाती रहती हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था। उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया, फांसी लगा ली। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस छानबीन कर रही है।