मुंबई। वे न सिर्फ एक प्रोड्यूसर, बल्कि एक्टर भी थे। उन्होंने कई फिल्मों व सीरियल्स में छोटे-मोटे रोल निभाए थे। लेकिन बीते गुरुवार उन्होंने आत्महत्या कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया। जी हां, ये है मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर अजय कृष्णनन। उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अजय ने अपनी फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद यह कदम उठाया। हम आपको बता दें कि अजया एक मलयालम फिल्म का निर्माण किया था।