
तमिल सुपरस्टार विजय के साथ गुरुवार रात को कुछ ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान रह गए। वो 28 दिसंबर को अपने गुरु विजयकांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, जब उन्हें भीड़ ने घेर लिया। हर कोई अपने फेवरेट स्टार को छूने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने एक्टर पर चप्पल फेंक दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और हर कोई इसकी निंदा कर रहा है।
दिवंगत अभिनेता के आखिरी दर्शन करने साउथ एक्टर विजय भी पहुंचे। मगर इस दौरान उनके साथ एक ऐसी शर्मनाक घटना हो गई जिससे अभिनेता के फैंस काफी नाराज हो गए हैं। विजयकांत के अंतिम दर्शन करने आए विजय को भीड़ में एक शख्स ने चप्पल फेंक के मारी।
साउथ के जाने-माने एक्टर और पॉलिटिशयन विजयकांत का निधन हो गया है। 29 दिसंबर को शोक में डूबे हुए कई सितारे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, जिनमें एक्टर थलपति विजय भी शामिल थे। विजय जैसे ही विजयकांत को श्रद्धांजलि देकर निकले तो भीड़ में उन पर चप्पल से हमला किया गया।
Updated on:
29 Oct 2024 01:07 pm
Published on:
29 Dec 2023 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
ट्रेंडिंग
