13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में बाल-बाल बची ये एक्ट्रेस, कार का हाल देख सहम जाएगा दिल

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'हम एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। हमारी चलती गाड़ी में तभी एक कंक्रीट की स्लैब आकर गिर गई...

2 min read
Google source verification
South Actress Archana Kavi

South Actress Archana Kavi

'नदोदिमानन', 'हनी बी' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी मलयालम एक्ट्रेस अर्चना कवि ( south actress Archana Kavi ) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि अर्चना कवि एक्सीडेंट में बाल-बाल बची हैं। एक्ट्रेस ने भयावह घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए दी है।

मलयालम एक्ट्रेस अर्चना कवि ने 5 जून को अपने ट्विटर ( Twitter )अकाउंट पर अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी की फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कोच्ची पुलिस को भी टैग किया है। तस्वीर में कार की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक्सीडेंट कितना भयानक रहा होगा। अर्चना कवि ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'हम एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। हमारी चलती गाड़ी में तभी एक कंक्रीट की स्लैब आकर गिर गई। हम बाल-बाल बचे। मैं कोच्ची पुलिस से रिक्वेस्ट करती हूं कि वह कार ड्राइवर को मुआवजा दें। आप ये भी कोशिश करें कि आगे इस तरह की कोई घटना ना हो।'

एक्ट्रेस अर्चना के पोस्ट पर कोच्ची मेट्रो रेल ने जवाब दिया है। कोच्ची मेट्रो रेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'डियर अर्चना कवि, हमने आपके इस अपडेट के बाद ड्राइवर से संपर्क किया। हमने इस घटना की लोकेशन जानने की कोशिश की है। हमारी टीम इस मामले पर नजर रख रही है। आपको जल्द ही अपडेट देंगे। आपको हुई इस परेशान के लिए हमें खेद हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ठ के मुताबिक पुलिस इस एक्सीडेंट की जांच कर रही है।'