3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शमशान में रिलीज हुआ था हॉरर फिल्म का टीजर, अब ट्रेलर देख छुटेंगे पसीने, इस दिन देगी दस्तक

साउथ की हॉरर फिल्म ‘गीतांजली मल्ली वचिंडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Apr 04, 2024

Geethanjali Malli Vachindi Trailer released

शमशान में रिलीज हुआ था हॉरर फिल्म का टीजर

Geethanjali Malli Vachindi Trailer: साउथ की हॉरर फिल्म ‘गीतांजली मल्ली वचिंडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अच्छे- अच्छों के पसीने छुट जाएंगे। फिल्म को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि निर्माताओं ने लोगों को हंसाने के साथ-साथ डराने की भी तैयारी कर रखी है। बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म के टीजर खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म के टीजर को शमशान में रिलीज किया गया था। अब एक बार फिर फिल्म का ट्रेलर लोगों को डराने के लिए तैयार है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।

हॉरर मूवी गीतांजली मल्ली वचिंडी 2014 में आई गीतांजलि (Geethanjali) मूवी का सीक्वल है। 2014 की इस फिल्म में भी अंजलि लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। बता दें कि गीतांजलि का बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपये था लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को राज किरण ने डायरेक्ट किया था। 'गीतांजली मल्ली वचिंडी' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Story Loader