1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi पर भड़के साउथ स्टार Prakash Raj, बोले- ‘इससे घटिया बात कभी नहीं सुनी’

फेमस साउथ एक्टर प्रकाश राज अक्सर सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल बयान देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Prakash Raj

Prakash Raj

साउथ के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने ना सिर्फ पीएम मोदी के खिलाफ ट्वीट किया बल्कि लोकसभा चुनाव 2024 में तिरुवंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर की तारीफ भी की।

शशि थरूर की तारीफ की

प्रकाश राज ने हाल ही में शशि थरूर की तारीफ में कहा कि वो ऐसे राजनेता हैं, जिनकी बात अंतरराष्ट्रीय राजनेता भी सुनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वामपंथियों को भाजपा के 'जाल' में नहीं फंसना चाहिए था। ये दोनों धर्मनिरपेक्ष मोर्चों को एकजुट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने बजाय देश के हित के बारे में सोचना जरूरी है। थरूर ने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

PM Modi को लेकर क्या बोले प्रकाश राज

कर्नाटक का हवाला देते हुए प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा नेता 'राजावु' के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल सकते, जिन्होंने गरीब किसानों को सूखे से राहत देने के लिए प्रति व्यक्ति 500 ​​रुपये तक की भी मांग भी नहीं की। एक्टर प्रकाश राज ने उनकी आलोचना की और उनके भाषण को "सबसे सस्ता भाषण" कहा।

आपको बता दें कि प्रकाश राज पुष्पा 2, देवरा और रायन के साथ और भी कईअपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।

Story Loader