
बाल-बाल बचे सुपरस्टार थलापति विजय
विजय थलपती (Vijay Thalapathy) अपने फिल्म GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम) के प्रमोशन के लिए केरला पहुंचे थे। एक्टर यहां 14 साल के बाद पहुंचे थे। विजय को एयरपोर्ट पर देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई। हजारों फैंस की भीड़ एक्टर की एक झलक देखने के लिए इस कदर उतावली हुई कि सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों के भी पसीने छूट गए। इस दौरान हालात हुड़दंग जैसे हो गए। कुछ फैंस एक्टर की कार की बोनट पर चढ़ गए। जैसे-तैसे एक्टर की कार को वहां से निकाला गया, लेकिन इस पूरी घटना में उनकी कार का शीशा टूट गया।
सोमवार को विजय का तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में जमकर स्वागत किया गया। लोग एक्टर की झलक पाने के लिए बेताब थे। हालात ऐसी हो गई कि एक्टर को एयरपोर्ट से होटल ले जाना मुश्किल हो गया। लोगों ने विजय की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और कार की बोनट पर चढ गए। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें लोग विजय को एक बार देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। इस पूरी घटना में विजय थलापति विजय की कार शीशे टूट गए हैं और कार पर कई जगहों पर डेंट भी दिखाई दिए।
Published on:
19 Mar 2024 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
