12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न ‘बाहुबली’ के प्रभास, न ‘KGF’ वाले यश, साउथ सिनेमा के असली सुपरस्टार हैं ये डायरेक्टर

साउथ सिनेमा का क्रेज सभी के सर पर बना हुआ हैं। यहां की फिल्में पैन इंडिया धूम मचा रही हैं। साउथ की फ़िल्मों की बॉक्स ऑफ़िस कमाई देखकर बॉलीवुड सदमे में चला गया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ सिनेमा का असली सुपरस्टार कौन है एक्टर या डायरेक्ट….

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Apr 24, 2022

ss rajamouli to sukumar south movie director famous hindi belt story

ss rajamouli to sukumar south movie director famous hindi belt story

साउथ की फ़िल्मों को देखने के बाद अब ऐसा लगता है कि वह दौर गुज़र गया है जब फ़िल्म हीरो के सहारे चला करती थी। अब की फ़िल्में देखने के बाद ऐसा महसूस होता है कि निर्माण करने वाला डायरेक्टर अब असली सुपरस्टार हैं। आखिरकार डायरेक्टर की सोच के कारण ही फ़िल्म इतना भव्य बन पाता हैं।

साउथ सिनेमा के डायरेक्टर की बात करें तो उनके नाम ही काफ़ी हैं। अब सिर्फ़ हीरो के नाम पे ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की कुछ डायरेक्टर के नाम पे भी लोग फ़िल्में देखना पसंद कर रहे हैं। फ़िल्म बाहुबली को ही ले लीजिए इस फिल्म में मुख्य किरदार में प्रभास की प्रशंसा तो हुई ही लेकिन इसके बावजूद इसकी असली पहचान इसके डायरेक्टर एस एस राजमौली को मिली हैं। इस फ़िल्म को काफ़ी ज़्यादा पसंद किया गया था। यहां तक कि इस फ़िल्म की लोकप्रियता अभी तक ख़त्म नहीं हुई हैं।

एस एस राजमौली की फ़िल्मों में हीरो कोई भी हो यश हो प्रभास हो राम चरन या फिर जूनियर NTR ही क्यों न हो इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। एस एस राजमौली ने ही फ़िल्मों को पैन इंडिया बनाया हैं। बता दें कि उनकी फ़िल्म में भव्यता उनकी सोच से आती हैं। वरना पहले फ़िल्म इंडस्ट्री भाषाओं के आधार पर बंटी हुई थी। चलिए जानते हैं उन डायरेक्टर्स के बारे में साउथ सिनेमा के असली सुपरस्टार हैं।

एस एस राजमौली

साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर SS राजमौली को किसी पह्चान की ज़रूरत नहीं हैं। साउथ सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में सोमवार एस एस राजमौली पैन इंडिया स्तर पर सबसे सफल डायरेक्टर रहे हैं। बता दें कि बाहुबली के बाद उनकी लोकप्रियता काफ़ी ज़्यादा बढ़ गई हैं। इस फ़िल्म को पूरे देश में पसंद किया गया था।

प्रशांत नील

फ़िल्म के KGF के ज़रिए पूरे देश में मशहूर हुए कन्नड़ फ़िल्म-प्रशांत नील को कौन नहीं जानता हैं। भारतीय सिनेमा के बड़े डायरेक्टर के लिस्ट में शुमार होते हैं प्रशांत नील। KGF 1 और KGF 2 पैन इंडिया स्तर पर जिस तरीक़े से धमाल मचाया है लोग फ़िल्म के निर्माता से काफ़ी ज़्यादा ख़ुश

सुकुमार

कोरोना के बाद जब थियेटर में फ़िल्में पिट रही थी और कई सारी फ़िल्में फ़्लॉप हो गई थी इसी बीच सुकुमार ने फ़िल्म ‘पुष्पा द राइस’ रिलीज़ की और इस फ़िल्म ने करोड़ों की कमाई कर सबको हैरान कर दिया। इस फ़िल्म को भी पूरी दुनिया में काफ़ी ज़्यादा पसंद किया गया था। सुकुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।