
actress vani bhojan
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता Tanusree Dutta के 'मीटू' Me Too कैंपेन की मुहिम छेड़ने के बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने कास्टिंच काउच Casting Couch और उत्पीड़न पर खुलकर दुनिया के सामने अपनी बातें रखी। पिछले दिनों ही रश्मि देसाई Rashmi Desai ने कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया था। अब इस लिस्ट में तमिल एक्ट्रेस वाणी भजन Actress Vani Bhojan का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने ज्यादार रीजनल सिनेमा में काम किया है। वाणी ने बताया कि तमिल सिनेमा में डेब्यू करने के बाद उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
एडजस्ट करने को कहते थे
वाणी ने बातया कि कुछ लोग उन्हें एडजस्ट करने की बात कहते थे। उन्होंने कहा कि ये सारी चीजे मुझे डायरेक्ट तो किसी ने कहा, लेकिन मेरी मैनेजर के जरिए मुझसे यह सब कहलवाया जाता था। मुझे समझ नहीं आता था कि वे क्या कहना चाहते हैं। लेकिन मैंने उनकी फोन कॉल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बता दें कि तेलुगू सिनेमा करने के बाद वाणी ने तमिल फिल्म oh my kadavule में काम किया।
इसलिए छोड़ थी फिल्म इंडस्ट्री
वाणी का कहना कि ऐसे अनुभव के बाद मेरा फिल्मों में काम करने का मन नहीं किया और मैंने इंडस्ट्री छोड़ने के साथ ही बड़ी एक्ट्रेस बनने का सपना छोड़ दिया। अब जब भी मुझे छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर करूंगी। मैंने कुछ भी बड़ा करने के लिए कभी भी इस तरह के ऑफर नहीं स्वीकार किए। उन्होंने कास्टिंग काउच का ऑफर स्वीकार करने वाली दूसरी अभिनेत्रियों पर भी खुलकर बात की।
बड़े सितारे मेहनत से नहीं बनते
अभिनेत्री का कहना है कि कास्टिंग काउच का ऑफर स्वीकार करने वाली अभिनेत्रियों को लगता होगा कि यही रास्ता उनके लिए ठीक है। लेकिन ऐसा नहीं है कि बड़े सितारे मेहनत से नहीं बनते। उस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बता दें कि वाणी फैशन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उनका सत्या का किरदार खूब फेमस हुआ था।
Updated on:
18 Mar 2020 06:51 pm
Published on:
18 Mar 2020 06:49 pm

बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
