5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलपति विजय की GOAT से जुड़ा आया अपडेट, इन तीन सीरीज से है तगड़ा कनेक्शन

GOAT Movie Update: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म GOAT से जुड़ा से जुड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म का बजट तगड़ा है साथ ही इसमें विजय डबल रोल करते दिखाई देंगे। विजय की इस फिल्म में VFX का भी काफी इस्तेमाल होगा, जिससे जुड़ी अपडेट सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

May 17, 2024

vijay thalapathy goat movie

GOAT Movie Update: साउथ सुपरस्टार विजय थलपति की फिल्म 'गोट' को लेकर काफी अपडेट आ रही हैं। फिल्म को लेकर हाइप बनी हुई है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई जा रही है। इस फिल्म में VFX का भी काफी इस्तेमाल होगा। इसे लेकर कन्फर्मेशन भी आ गई है।

फिल्म 'गोट' में VFX का होगा इस्तेमाल

फिल्म 'गोट' से जुड़ी अपडेट सामने आई है। अब ये भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। इसकी जिम्मेदारी विजुअल एफेक्ट कंपनी लोला वीएफएक्स ने ली है। बता दें कि यह कोई छोटी-मोटी वीएफएक्स कंपनी नहीं है। इस कंपनी ने कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का भी वीएफएक्स किया है।

यह भी पढ़ें: टूटे हाथ के साथ रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai Bachchan ने जीता दिल, डालें तस्वीरों पर नजर

इन तीन सीरीज से है खास कनेक्शन

लोला वीएफएक्स कंपनी ने 'कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर', 'एंट-मैन' के साथ-साथ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसी सीरीज का भी वीएफएक्स किया है। अब इससे ये तो साफ है कि विजय की यह फिल्म तहलका मचाने की तैयारी में हैं। फिल्म की प्रिपरेशन अच्छी की जा रही है। यह फिल्म 5 सितंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।