18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक में पुलिस पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

टोंक में कर्फ्यू के दौरान लोगों को समझाने के लिए गए पुलिस दल पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को राजकीय सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोंक में लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आने पर कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसके बावजूद आज शुक्रवार सुबह कसाई पाड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा होने लगी...
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

•

image

Dinesh Saini

•

Apr 17, 2020

tonk_police.jpg

टोंक। टोंक में कर्फ्यू के दौरान लोगों को समझाने के लिए गए पुलिस दल पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को राजकीय सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोंक में लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आने पर कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसके बावजूद आज शुक्रवार सुबह कसाई पाड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा होने लगी, जिस पर वहां तैनात पुलिस कांस्टेबल व कोतवाली पुलिस के स्टाफ ने लोगों से घरों में अंदर रहने का कहा। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। ऐसे में पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू किया तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता भेजा गया है। पुलिस ने हमले करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि टोंक में कोरोना के मरीज काफी संख्या में लगातार आ रहे हैं। इस कारण कर्फ्यू लगा दिया गया है तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीजों का सर्वे कर रही है।

मची अफरा-तफरी
कसाई पाड़ा में पुलिस पर हमला होने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अफरा—तफरी के बीच लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने घंटाघर, काफला बाजार, बम्वोर गेट सहित अन्य स्थानों पर विशेष जाप्ता तैनात किया है। पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्ती बरत रही है। इस घटना के बाद से बाजार में वाहन दौड़ते नजर नहीं आए।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग