
चैनपुरा में फूड पार्क के लिए 85 बीघा भूमि आवंटित, 100 करोड़ की लागत से बनेगा
चैनपुरा में फूड पार्क के लिए 85 बीघा भूमि आवंटित, 100 करोड़ की लागत से बनेगा
मुख्यमंत्री ने की बजट में घोषणा
जयपुर-कोटा राजमार्ग पर एकमात्र फूड पार्क
अनिल पारीक
निवाई. राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडी समिति निवाई को फूड पार्क के लिए ग्राम पंचायत चैनपुरा में खाली पड़ी सरकारी भूमि में से 85 बीघा भूमि आवंटित कर दी गई है। फूड पार्क के लिए जिला कलक्टर कार्यालय से भी कृषि उपज मंडी समिति को स्वीकृति दे दी गई है। अब शीघ्र ही तहसीलदार कार्यालय द्वारा फूड पार्क की भूमि का कब्जा कृषि मंडी को दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में निवाई उपखंड में फूड पार्क बनाए जाने की घोषणा की थी।
फूड पार्क में कृषि आधारित उद्योगों को भूमि आंवटित की जाएगी, जिससे जिले के किसानों को कृषि के लिए विभिन्न नए उद्योग मिलेंगे और किसानों को दूरदराज क्षेत्रों में कृषि उपकरणों, दवाइयों, खाद सहित विभिन्न कृषि उपयोग की वस्तुएं फूड पार्क में उपलब्ध होगी। कृषि उपज मंडी सचिव क्रांतिचंद मीणा ने बताया कि विधायक प्रशांत के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत जयपुर-कोटा राजमार्ग पर कृषि आधारित पहला फूड पार्क होगा।
उक्त फूड पार्क अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। 85 बीघा भूमि में बनाए जाने वाले फूड पार्क के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के मॉडल फूड पार्क के रूप में इसे विकसित किया जाएगा। फूड पार्क में किसानों के लिए विश्राम गृह, केंटीन, छायादार और आकर्षक पार्क, सामुदायिक शौचालय, विशेष पार्किंग सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी, जिससे किसानों को एक ही छत के नीचे सभी सुख सुविधाएं आसनी से उपलब्ध होगी। ग्राम पंचायत चैनपुरा में विकसित किए जाने वाले फूड पार्क के लिए हाईवे से फूड पार्क तक विशेष 50 फीट चौडी सड़क का निर्माण किया जाएगा।(ए.सं.)
एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं
राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे फूड पार्क में कृषि विकास और कृषि आधारित उद्योगों के लिए बड़े भूखंड राज्य सरकार की प्रक्रिया के तहत आंवटित किए जाएंगे, जिससे जिले में एक ही छत के नीचे कृषि आधारित वस्तुओं का हब बन जाएगा और किसानों को लाभ होगा।
अत्याधुनिक फूड पार्क में जयपुर से कोटा के बीच राज्य की कृषि उत्पाद बनाने वाले बड़े उद्योगों का संचालन होगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। फूड पार्क की डीपीआर मिलते ही जल्द सड़क निर्माण कार्य सहित सुख-सुविधाओं युक्त फूड पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जिला कलक्टर ने फूड पार्क के लिए 85 बीघा भूमि आंवटित कर दी है और तहसील प्रशासन उक्त भूमि अति शीघ्र कृषि मंडी को सुपुर्द कर देगा।तथा राज्य सरकार की स्वीकृति आते ही फूड पार्क विकसित किया जाएगा।
क्रांतिचंद मीणा, सचिव, कृषि मंडी, निवाई
Published on:
16 Jul 2022 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
