4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में सड़कों का जाल बिछाया-सैनी

आवां. राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड ने किसान पथ योजनान्तर्गत प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गावों के हालात सुधारने के प्रयास किए हैं। यह बात कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने आवां में पत्रकारों से बातचीत में कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 19 Dec 2016, 11:04 AM IST

tonk

आवां. प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गावों के हालात सुधारने के प्रयास किए हैं। यह बात कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने आवां में पत्रकारों से बातचीत में कही।

आवां. राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड ने किसान पथ योजनान्तर्गत प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गावों के हालात सुधारने के प्रयास किए हैं।

यह बात कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने आवां में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि किसान पथ योजना में टोंक जिले के 130 गावों में लगभग 22.93 किमी की सड़कों पर 9 करोड़ 7 लाख की राशि खर्च की है।

जिले के टोंक ब्लॉक के 45 गांव, देवली-उनियारा के 68 गांव, टोडा-मालपुरा में 17 गावों में किसान-पथ बनाए गए है।

सैनी ने कहा कि पूूर्ववर्ती कागे्रंस सरकार ने गत पांच वर्षों में किसानों से 2624 करोड़ 60 लाख की प्रीमियम लेकर 1855 करोड़ 53 लाख का बीमा क्लेम दिया था।

जबकि इसके मुकाबले वर्तमान भाजपा सरकार ने तीन साल में किसानों से 3173 करोड़ 43 लाख की प्रीमियम लेकर 3602 करोड़ 62 लाख रुपए का बीमा क्लेम दिया है।