टोंक

टोंक में क्वारंटाइन सेन्टर के लिए 27 भवनों का किया अधिग्रहण

कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति एवं इसे फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 27 भवनों का किया अधिग्रहण कियाहै।

2 min read
Apr 13, 2020
टोंक में क्वारंटाइन सेन्टर के लिए 27 भवनों का किया अधिग्रहण

टोंक. जिला मजिस्ट्रेट के. के. शर्मा ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति एवं इसे फैलने से रोकने के लिए क्वारंटाइन सेन्टर स्थापित करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम, राजकीय दरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय गुलजार बाग, राजकीय विद्यालय सिटीन न.12, राजकीय महिला विद्यालय, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, एम.बी. एग्रीकल्चर कॉलेज, राजीव गांधी विधि महाविद्यालय, राजीव गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सेन्ट सोल्जर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सेन्ट सोल्जर पब्लिक स्कूल, सेन्ट सोल्जर विद्यालय, विवेक महाविद्यालय, पन्नाधाय महाविद्यालय, सेन्ट एन्सलम विद्यालय, इमानुएल स्कूल, सेन्ट जोसेफ कॉलेज, फारूकी विद्यालय आदि को को अग्रिम आदेश तक अधिग्रहण किया है।

वेलनेस सेन्टर पर किया क्वारंटाइन

पीपलू (रा.क.). टोंक में कफ्र्यू के बावजूद हरिपुरा बांध से मछली पकडकऱ टोंक ले जाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को संदेड़ा के राउमा विद्यालय के वेलनेस सेंटर पर भर्ती करवाया है। थानाधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि नसीम पुत्र अजीज बहीर टोंक, नवेद पुत्र नवाब निवासी बहीर टोंक, नवेद पुत्र बन्ने खां व यासीन पुत्र सादिक अली निवासी बहीर टोंक हरिपुरा बांध से मछली पकडकऱ टोंक ले जा रहे थे।

टोंक-टोडा की सीमा सील
टोडारायसिंह. टोंक में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढऩे के बाद उपखण्ड प्रशासन ने जिला मुख्यालय से जुड़ी सीमाओं पर स्थित चैक पोस्टों पर सख्ती कर दी है। उल्लेखनीय है कस्बे में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद लॉक डाउन के बीच लगाया गया कोरोना कफ्र्यू रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इधर, प्रशासन की सख्ती के बीच उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी ने बताया कि टोंक में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढऩे के बाद टोडारायसिंह से जिला मुख्यालय की सीमाओं की चैक पोस्ट पर सख्ती कर दी गई है।

अनुपस्थित रहने पर चिकित्सक का काटा वेतन
निवाई. गांव करेड़ा बुजुर्ग में नियुक्तआयुष चिकित्सक के कोरोना वायरस महामारी की आपात स्थिति में भी अनुपस्थित रहने पर सरपंच बीना चौधरी ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीत चौधरी से लिखित में शिकायत की है।

बीसीएमएचओ डॉ. संगीत चौधरी ने बताया कि शिकायत पर की गई जांच में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करेडा बुजुर्ग में तैनात आयुष चिकित्सक 27 मार्च से 9 अप्रैल तक चिकित्सालय से अनुपस्थित रहना पाया गया, जिस पर चिकित्सक का अनुपस्थिति अवधि का वेतन काट लिया गया है।

Published on:
13 Apr 2020 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर