
राजमहल. अंजली का फाइल फोटो।
टोंक. सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में भारत की तरफ से थाईलैंड के बैंकॉक में खेल चुकी देवली उपखंड क्षेत्र के नयागांव गांव निवासी अंजली कंवर पुत्री किशन लाल सोलंकी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही है। वह जयपुर में इसकी तैयारियों में जुटी है।
read more : बजरी के अवैध स्टॉक पर एसआइटी ने की कार्रवाई, विद्यालय खेल मैदान समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर दो हजार टन बजरी फैलाई
थाईलैंड के बैंकॉक में १९ सितम्बर को हुए मैच में भारत का स्कोर 23 व थाईलैंड का स्कोर 13 रहा था। दस खिलाडिय़ों की टीम में अंजली भी शामिल थी। अंजली कंवर किसान परिवार की बेटी है, जिसने अपने खेतों में खेल-खेल के दौरान सेस्टोबॉल खेल में अपनी रुचि दिखाते हुए विदेश में भारत का नाम रोशन किया है।
अंजली के पिता किशन सोलंकी पहले राजमहल में इंजन पंप सेट सुधारने का कार्य करने के साथ ही गांव में खेती का कार्य करते थे। फिलहाल जयपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूरी करते हैं। अंजली का पूरा परिवार अभी भी गांव में खेती का कार्य करता है। अंजली पढ़ाई के साथ ही खेतों में अपनी सहेलियों के साथ खेलती थी।
उसके बाद अंजली अपने पिता के साथ लगभग 7 साल पहले जयपुर चली गई। जहां पिता टैक्सी चलाने का कार्य करते थे। वहीं अंजली ने विद्यालय में अंजली ने सेस्टोबॉल में रुचि दिखाई। अंजली इससे पूर्व राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान पंजाब, गुजरात, पश्चिमी बंगाल में राज्य का नाम रोशन कर चुकी है।
read more : श्याम भजन संध्या व गौ कीर्तन के लिए प्रचार रथों को किया रवाना
टोंक. जयपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट गेम्स में टोंक जिले के बॉक्सरों ने कई पदक जीते हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव मोईनउल्लाह खान ने बताया कि बॉक्सर चिराग चौधरी ने सुपरहेवी वेट के फाइनल मुकाबले में रजत, महिला बॉक्सर अलीशा परवीन व ज्योति भड़ाना ने सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीते हैं। इस पर संघ अध्यक्ष जावेद मसूद, खालिद मसूद, सुजीत सिंहल, रईस अहमद ने खुशी व्यक्त की।
नकवी ने जीता रजत
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया की ओर से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंडर-१७ में अमानुएल सी.सै. स्कूल के विद्यार्थी सैयद रुबाब नकवी पुत्र नाहिद नकवी ने रजत पदक जीता है। नकवी ने सीबीएसइ
वेलफेयर स्पोटर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
Published on:
12 Jan 2020 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
