6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का बनाया दबाव, मारपीट कर हमले में एक घायल

चुनाव में परिवार के लोगों पर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव डाला। उनकी इच्छानुसार वोट नहीं डालने को लेकर परिवार के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी।  
less than 1 minute read
Google source verification
निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का बनाया दबाव, मारपीट कर हमले में एक घायल

निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का बनाया दबाव, मारपीट कर हमले में एक घायल

पचेवर थाना क्षेत्र के चावण्डिया गांव में एक परिवार पर हुए हमले को लेकर समाज के लोगों ने मालपुरा एएसपी पुष्पेंद्र सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें समाज के लोगों ने हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने तथा परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि गांव में सामुदायिक भवन के पीछे राधेश्याम वैष्णव का मकान है, जहां पर 14 नवंबर की रात को करीब 12 लोग मकान में दाखिल हो गए।

गाली-गलौच व मारपीट की

सभी लोग परिवार के सदस्यों व महिलाओं को डराने धमकाने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों पर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव डाला। उनकी इच्छानुसार वोट नहीं डालने को लेकर परिवार के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी। इस दौरान हमले में रामप्रसाद वैष्णव के सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गया। इस घटना को लेकर गांव के लोग भयभीत है। वैष्णव समाज के लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

स्वतंत्र मतदान कराने की मांग

वैष्णव समाज ने गांव में स्वतंत्र मतदान कराने की मांग की है। समाज के लोगों ने बताया कि हमले की घटना से गांव में स्वतंत्र मतदान होना एवं शान्ति से रहना मुश्किल हो गया है।समाज के लोगों ने निष्पक्ष व दबाव मुक्त मतदान कराने की व्यवस्था एवं सुरक्षा दिलाने की मांग की है।ज्ञापन देने के दौरान चिरंजी लाल वैष्णव, संजय वैष्णव, नन्दकिशोर स्वामी, मनीष वैष्णव, गोपाल लाल, धनराज स्वामी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
घायल व्यक्ति