9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी शिक्षा व संस्कार लेकर गांव, समाज व परिवार का नाम करे रोशन-मीणा

सीबी-सीआईडी डीआईजी किशनसहाय मीणा ने विद्यार्थियों से विद्या के मंदिरों से अच्छी शिक्षा व संस्कार लेकर समाज में एकजुटता बनाएं रखने की बात कही

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Sep 23, 2019

अच्छी शिक्षा व संस्कार लेकर गांव, समाज व परिवार का नाम करे रोशन-मीणा

अच्छी शिक्षा व संस्कार लेकर गांव, समाज व परिवार का नाम करे रोशन-मीणा

दूनी. विद्या के मंदिरों से अच्छी शिक्षा व संस्कार लेकर विद्यार्थी गांव, समाज व परिवार का नाम रोशन करे। पुरानी प्रथाओं को छोड़ ज्ञान-विज्ञान के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता लाए। यह बात सीबी-सीआईडी डीआईजी किशनसहाय मीणा ने महर्षि कश्यप महाविद्यालय दूनी में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर कही।

उन्होंने कहा की कई प्रकार से हर क्षेत्र में लूट-खसोट चल रही है, लोग धर्म व समाज में बंट रहे है। ऐसे में सभी लोग एक आसमान के नीचे रहकर भी दूर-दर है। हमें सभी को एकजुट कर भारत में मानवतावादी विश्व समाज का निर्माण करना है।

निदेशक नरेन्द्र मेहरा ने बताया की डीआईजी मीणा ने अपने सम्बोधन में अंध विश्वास मुक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोणा युक्त, परम्परागत धर्म विहिन, जातिविहिन, नस्लभेद मुक्त, साहसी, शिक्षित, स्वस्थ ओर उच्च नैतिक मूल्यों वाले मानवतावादी विश्व समाज की स्थापना पर चर्चा की। इस मौके पर उस्मान खान, युसुफ खान, राजकुमारी चंदेल, लक्ष्मणसिंह शेखावत, कैलाश माली, मोतीलाल मेहरा सहित दर्जनों ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद थे।


शिक्षक ही शिक्षा की धुरी
निवाई. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत विधायक प्रशांत बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि शिक्षक ही शिक्षा की धुरी है और बालक सर्वांगीण विकास शिक्षक के जरिए ही होता है। अध्यक्षता केसरलाल चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि संघ के प्रदेशाध्यक्ष सैयद मेहमूद शाह, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवंतसिंह नरुका, कांग्रेस जिला सचिव प्रदीप पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी शामिल थे। इस दौरान संघ के धनराजसिंह राजावत, रणजीतसिंह, भवानीशंकर निराला, विष्णु शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

फोटो केप्शन
एनई210919 सीएम:-
निवाई शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला स्तरीय सम्मेलन में मचासीन अतिथि।

शिक्षकों से शिक्षार्थियों के लिए नवाचार करने का आह्वान
पीपलू (रा.क.)।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का जिला अधिवेशन शुक्रवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली परिसर में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि उपेंद्र राणा थे। उन्होंने शिक्षार्थियों के लिए नवाचार करने के लिए आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिहाग ने वर्तमान में शिक्षा में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक रमेशचंद जैन, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, प्रदेश मंत्री हरपाल मीणा, शिवजी राम ताखर, हनुमान सैनी, शमशाद अली थे। अधिवेशन में वार्ताकार ओमप्रकाश जाट, केएल यादव ने भी चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह, जिला मंत्री लादूलाल चौधरी, संरक्षक हनुमान जाट, तहसील अध्यक्ष रामजस सिंह, तहसील मंत्री भंवरलाल जाट उपस्थित थे।

एनई210919 सीएन:- निवाई शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित शिक्षक।

फोटो-बीएन2109सीए, सीबी
दूनी के निजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते डीआईजी किशनसहाय मीणा।