3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार पलटने से ससुर की मौत, पुत्री-दामाद हुए घायल

देवली. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह कार पलटने से एक जने की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच जने घायल हो गए। इनमें दो को देवली अस्पताल से कोटा रैफर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

देवली के समीप गोपीपुरा गांव क्षतिग्रस्त हुई कार।

देवली. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीपुरा गांव के पास गुरुवार सुबह कार पलटने से एक जने की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच जने घायल हो गए। इनमें दो को देवली अस्पताल से कोटा रैफर किया गया है।

थाना प्रभारी रामजीलाल ने बताया कि मृतक महेन्द्र (58) पुत्र प्रेमराज जैन निवासी इन्द्रा विहार थाना जवाहर नगर कोटा है। घायलों में मृतक के दामाद कपिल, रीना पत्नी कपिल, सुशीला पत्नी ज्ञानचंद, मंजू पत्नी महेन्द्र, अरहम पुत्र कपिल है।

इन्हें देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सुशीला व अरहम को कोटा रैफर कर दिया। पनवाड़ चौकी प्रभारी भैरूंलाल ने बताया कि महेन्द्र जैन का परिवार गुरुवार को क्षेत्र के आवां स्थित जैन समाज के समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इस दौरान कार पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader