8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकान से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण हुए चोरी, परिजनों के घर पहुंचने पर लगा पता

शहर में शनिवार रात विवेकानंद कॉलोनी में नर्सिंगकर्मी के सूने मकान में हुई चोरी के नुकसान का रविवार देर शाम परिजनों के घर पहुंचने के बाद आंकलन हुआ।

2 min read
Google source verification
सूने मकान से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण हुए चोरी, परिजनों के घर पहुंचने पर लगा पता

सूने मकान से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण हुए चोरी, परिजनों के घर पहुंचने पर लगा पता

देवली. शहर में शनिवार रात विवेकानंद कॉलोनी में नर्सिंगकर्मी के सूने मकान में हुई चोरी के नुकसान का रविवार देर शाम परिजनों के घर पहुंचने के बाद आंकलन हुआ। चोरी में पीडि़त के घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण पार हुए है। उल्लेखनीय है कि मामले में पीडि़त व दूनी में कार्यरत नर्सिंगकर्मी विमल कुमार विजय है, जो पिछले दिनों परिवार सहित जयपुर गए थे।

वहीं पीछे से चोरों ने मकान के सूनेपन का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त ने बताया कि चोर मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोडकऱ भीतर घुसे। जहां से चोरों ने करीब 20 हजार रुपए की नकदी, सोने के टॉप्स व अंगुठी चुरा ली। नकदी सहित आभूषण कमरे में रखी अलमारी से चुराए गए।

इसके अलावा चोरों ने एक अन्य अलमारी को भी खंगाला। वारदात का पता घर पर काम करने पहुंची बाई से लगा। जहां बिखरे सामान देखकर बाई ने मकान मालिक को सूचना दी। पीडि़त ने रविवार देर शाम पुलिस में रिपोर्ट दे दी है।


चोरी के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करें-
शहर में शनिवार रात कपड़े की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कपड़ा व्यापार महासंघ अध्यक्ष देव प्रकाश जिन्दल की अगुवाई में एएसआई रामकुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में व्यापार महासंघ ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर एएसआई रामकुमार मीणा ने व्यापारियों को बताया कि देवली में कपड़े की थड़ी व कुंचलवाड़ा रोड की वारदात लगभग एक तरह से की गई है।

पुलिस बीटीएस लोकेशन के साथ अन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को पकडऩे की प्रयास कर रही है। ज्ञापन देने में मंत्री रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जैन, रुपम जिन्दल, शरद सिंहल, महेन्द्र, अमित कंछल, दीपक गोयल, हरी बिलोची, रतन मंगल, विवेक उपाध्याय, शंकर, मनोज आदि थे।