
शतरंज का खेल मानसिक एवं शारिरिक विकास में है सहायक-बडाया
उनियारा. शतरंज समिति की ओर से स्वर्गीय रामजीवन पुरोहित की स्मृति में आयोजित तहसील स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जगदीश नारायण गंगवारिया प्रथम रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बडाया ने कहा कि खेल हमारे जीवन में नितांत आवश्यक है। शतरंज का खेल एक मानसिक एवं शारिरिक विकास में सहायक है।
किसी भी खिलाडी को हार जीत का मलाल नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में विश्ष्टि अतिथि समिति के सरंक्षक प्रेमचन्द जैन एडवोकेट ने कहा कि खिलाडिय़ों को अनुशासन में रहकर खेल खेलना चाहिए। हार होने पर खिलाडियों को ओर अधिक मेहनत कर अपने लक्ष्य को अर्जित करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नन्दकिशोर पारिक ने की। द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सचिव स्वरूप नारायण गंगवारिया ने बताया कि दितीय स्थान सत्यनारायण शर्मा व तृतीय स्थान पर योगेन्द्र गंगवारिया ने हासिल किया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रतियोगिता के समापन समारोह में शेलेन्द्र गंगवारिया व रामु पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
जुगराज ने थाइलैण्ड में लहराया परचम, सिटिंग वॉलीबॉल में जीता रजत पदक
मालपुरा.थाइलैण्ड में 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित थाइलैण्ड-इंडिया सिटिंग वॉलीबाल चेम्पियनशिप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर मालपुरा के जुगराज सिंह ने प्रतियोगिता में भारतीय पैरा सिटिंग वॉलीबाल टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।
ब्रजलाल नगर निवासी दिव्यांग खिलाड़ी जुगराज सिंह ने थाइलैण्ड में आयोजित वॉलीबाल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में शामिल होकर रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। जुगराज सिंह के मालपुरा पहुंचने पर बडवा समाज अध्यक्ष हरिसिंह, भारत विकास परिषद के सुरेन्द्र सिंह, पैरा वॉलीबाल राजस्थान टीम के कोच पप्पू सिंह, शाशिकांत, लोकेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने स्वागत कर जीत पर बधाई दी।
आरती समरसता अवार्ड से सम्मानित
निवाई. जयपुर इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के कृष्ण मेनन सभागार में भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय के सम्मेलन में हरभांवता उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता डॉ. आरती मीणा को आयरन लेडी समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया। संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी ने बताया कि इंडो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश से 100 नारी शक्ति का चयन किया गया है।
Published on:
02 Nov 2019 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
