26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हस्ताक्षर अभियान चलायाटोंक. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान के नेतृत्व में शनिवार को सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित एक पेट्रोल पम्प पर भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Jul 10, 2021

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हस्ताक्षर अभियान चलाया
टोंक. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान के नेतृत्व में शनिवार को सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित एक पेट्रोल पम्प पर भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


इसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं बढ़ती मंहगाई के विरोध में भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि पिछले 6 सालों के मोदी सरकार के शासन में लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।


बार-बार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की कोरोना काल में कमर तोड़कर रख दी है। इस अवसर पर नगर परिषद के उपसभापति बजरंग लाल वर्मा, दिनेश चौरासिया, सुनिल बंसल, हंसराज चौधरी, जर्रार खान, शैलेन्द्र शर्मा, पार्षद रामदेव गुर्जर, जुबेर खान, राहुल सैनी, यासिर जुबेरी आदि ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर किए।


ब्लॉक स्तर पर करें परिणाम जारी
निवाई.राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन ने कोविड हेल्थ सहायक का परिणाम ब्लॉक स्तर पर जारी करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्रसिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन से अवगत कराया कि जिला स्तर पर परीक्षा परिणाम घोषित किया है। ब्लॉक स्तर पर दस्तावेजों की जांच की गई है अत: परिणाम भी ब्लॉक स्तर पर ही जारी हो। एएनएम की विज्ञप्ति भी अलग से जारी की जाए। विज्ञप्ति में खिलाडिय़ों की कोई आरक्षित सीटें नहीं थीं, फि र भी खिलाडिय़ों को चयनित कर किया गया है।


कोविड हेल्थ सहायक का परिणाम केटेगरी के अनुसार घोषित करें, जिससे आरक्षितों को लाभ मिल सके ै। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नरेश परिडवाल, महेंद्र गोमल, रामअवतार, रमेश, अमित राहुल पारीक, शिव सिंह, सुनीता सोनी, डीएस अटल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।ए.सं.