23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : शंकर गोरा बोले-बदमाशों के लिए खड़ा है राजस्थान सरकार का बुलडोजर

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि 2018 में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम लेकर कांग्रेस सत्ता में आई थी। कांग्रेस ने किसान जातियों को गुमराह करके भ्रम फैलाया था।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Mar 23, 2026

shankar gora tonk

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष। फोटो पत्रिका

टोंक। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि 2018 में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम लेकर कांग्रेस सत्ता में आई थी। कांग्रेस ने किसान जातियों को गुमराह करके भ्रम फैलाया था। सचिन पायलट को ही अपनी सरकार के खिलाफ पदयात्रा अजमेर से जयपुर करनी पड़ी। अपनी मांगों के लिए अपने ही विधायकों को लेकर मानेसर बैठना पड़ा। गोरा ने कहा कि सचिन पायलट की कांग्रेस में ही अपने ही नेताओं से लड़ाई है। वो कहां तक पहुंच पाएंगे ये तो कांग्रेस पार्टी ही तय कर पाएगी।

गोरा सोमवार को यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। गोरा ने कहा कि नेता-प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा में भी नहीं बन रही। गोरा ने गत दिनों टोंक शहर में हुई पथराव की घटना को लेकर कहा कि अगर कोई हिंसा करता है तो कानून सबके लिए समान है। कानून के हिसाब से काम करना चाहिए। राजस्थान में कई भी पथराव की घटना होगी तो राजस्थान की भजन लाल की सरकार उसे बख्शने की स्थिति में नहीं होगी। ऐसे बदमाशों के लिए राजस्थान सरकार का बुलडोजर खड़ा है।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा युवाओं को केंद्र में रखकर अपनी राजनीति और नीतियों को आगे बढ़ा रही है। केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियां रोजगार, शिक्षा और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। गोरा सोमवार को टोंक आए थे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2026 में अलग-अलग विभागों में युवाओं के लिए एक लाख से अधिक सरकारी भर्ती निकालकर कैलेंडर भी जारी कर दिया है। ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा हो तथा भर्ती प्रक्रिया पूरी होकर पात्र युवाओं को रोजगार मिले।

परीक्षा में नहीं होता है नेट बंद

गोरा ने कहा कि आज राजस्थान में कोई भी परीक्षा का आयोजन होता है तो इंटरनेट बंद नहीं किया जाता है। क्योंकि आज राजस्थान में मजबूत सरकार है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बार बार पेपर आउट हो जाता था। गोरा ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व राजस्थान की सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे आने, राजनीति से जुडऩे, मुख्यधारा में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा में मेहनत और समर्पण करने वालों को आगे बढ़ाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी में मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है।

यह रहे मौजूद

प्रदेशाध्यक्ष शंकर का भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया। इससे पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शहर में कई जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू सैनी, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव मौजूद थे।