24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस जिले ने पेंशन सत्यापन में रचा इतिहास… 99.98% के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान

टोंक जिले ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सत्यापन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में 2 लाख से अधिक पात्र पेंशनरों को पेंशन मिल रही है, जिनका सत्यापन 99.98 प्रतिशत पूरा हो गया है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Mar 24, 2026

tonk pension verification

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

Tonk Social Security Pension Scheme : टोंक। टोंक जिले ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सत्यापन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में 2 लाख से अधिक पात्र पेंशनरों को पेंशन मिल रही है, जिनका सत्यापन 99.98 प्रतिशत पूरा हो गया है । 31 मार्च 2026 सत्यापन की अंतिम तिथि है ।

2,00,430 का हो चुका है सत्यापन

टोंक जिले में कुल 2,00,463 पेंशनरों में से 2,00,430 का सत्यापन हो चुका है, जबकि केवल 33 पेंशनर ही शेष हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जहां 1,59,832 में से 1,59,825 पेंशनरों का सत्यापन किया गया है और मात्र 7 पेंशनर अप्रमाणित हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में 40,631 में से 40,605 पेंशनरों का सत्यापन हुआ है, जो 99.94 प्रतिशत है, जबकि 26 पेंशनर अभी भी शेष हैं।

2 लाख से अधिक लाभार्थियों को नियमित लाभ

जिले में कुल 2,00,466 लाभार्थी विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक 1,59,835 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में 40,631 लाभार्थी शामिल हैं । ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 1,43,894 लाभार्थी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें वृद्धजन, एकल नारी, विशेष योग्यजन और कृषक वृद्धजन पेंशन प्रमुख हैं। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत 15,941 लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन दी जा रही है।

ऐसे करवा सकते हैं

पेंशनर अपना सत्यापन ई-मित्र केंद्र पर बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट के माध्यम से, मोबाइल एप से फेस रिकॉग्निशन व आधार डेटा मिलान द्वारा, पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से या संबंधित कार्यालय में पीपीओ और जनआधार दस्तावेज प्रस्तुत कर करवा सकते हैं । यदि निर्धारित तिथि तक भौतिक सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो संबंधित पेंशनधारकों की पेंशन बंद करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा।

फैक्ट फाइल
कुल पेंशनर: 2,00,463
सत्यापित: 2,00,430
अप्रमाणित: 33
प्रतिशत: 99.98 प्रतिशत
कुल लाभार्थी: 2,00,466

इनका कहना है

शहरी क्षेत्र में भी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है, जहां 32,119 लाभार्थी राज्य योजनाओं और 8,512 लाभार्थी केंद्र योजनाओं से जुड़े हुए हैं। टोंक नगर में सर्वाधिक 17,342 लाभार्थी पेंशन का लाभ ले रहे हैं।

करतार सिंह मीणा, उप निदेशक, सामाजिक अधिकारिता विभाग