
मतदाता जागरुकता अभियान: मतदान दिवस पर बढ़ाएं कदम, दिखाएं वोट का दम
मतदाता जागरुकता को लेकर छात्राओं ने रंगोली सजाकर बढ़ाए कदम, दिखाए वोट का दम का संदेश दिया। राजकीय महाविद्यालय देवली में मंगलवार को स्वीप अंतर्गत पत्र लेखन तथा निमंत्रण पत्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देवकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय फेस्टिवल वाइन्स प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन रंगारंग हुआ। प्राचार्य डॉ. सोनल तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हेयर स्टाइल, फूड विदआउट फ्लैम एवं मेहंदी प्रतियोगिता हुई।
ये रहे प्रथम स्थान पर
विजयलक्ष्मी शर्मा, कोमल जांगिड़, आयुषी सोनी ने प्राप्त किया। वहीं रंगोली, दीपक व थाली सजावट, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इनमें क्रमश: पूजा जाट और पलक शर्मा, रीतू और असमा, नेहा शर्मा और बी.ए. बी.एड. चतुर्थ वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य कर कार्यक्रम का समापन किया। राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्वीप पत्र लेखन तथा निमंत्रण पत्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पत्र लेखन प्रतियोगिता
पत्र लेखन प्रतियोगिता में छात्रा कीर्ति काबरा ने प्रथम, प्रिया पांचाल ने द्वितीय तथा खुशी मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निमंत्रण पत्र बनाओ’’ प्रतियोगिता में कृष्णा जांगिड़ ने प्रथम, खुशी मीणा एवं कीर्ति काबरा ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रिया पांचाल एवं प्रिया मंगल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूनी में बनाई मानव श्रृंखला
शहीद हंसराज जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवारिया के विद्यार्थियों ने सोमवार को स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत विशाल मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि गतिविधि के तहत मतदाताओं को वोट का महत्व समझा शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर विद्यार्थियों ने द्मवोट 25 नवम्बरद्य की मानव श्रृंखला बनाई। अध्यापक ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी पोस्टर, बेनर, हस्ताक्षर अभियान चलाकर व रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रहे है।
मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई
मतदाताओं में मतदान करने को लेकर जागरुकता उत्पन्न करने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग निवाई की ओर से ग्राम पंचायत वनस्थली में एसडीएम रविकांत ङ्क्षसह के निर्देश पर रंगोली बनाइ गई। शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई।
नारों के बैनर तथा पोस्टर लगाए
राजकीय महाविद्यालय टोडायङ्क्षसह में विधानसभा को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने व शत-प्रतिशत मतदान करवाने के आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय परिसर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह, मतदाता हस्ताक्षर अभियान, रंगोली सजाने समेत विभिन्न मतदाता जागरूकता एप्स की जानकारी दी। साथ ही नारों के बैनर तथा पोस्टर लगाए गए।
Published on:
08 Nov 2023 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
