7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

अच्छी बजरी मांगने का गुनाह: कार्मिकों ने तोड़ दिए चालक के दोनों हाथ

टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र के डोडवाडी-गाता मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शंकर मीणा की बजरी लीज होल्डर के नाका कर्मियों की ओर से की गई हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि दूनी के संथली में बजरी के भंडारण के दौरान फिर से कार्मिकों ने एक ट्रेलर चालक पर जानलेवा हमला कर दिया।

Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Jul 09, 2023

टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र के डोडवाडी-गाता मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शंकर मीणा की बजरी लीज होल्डर के नाका कर्मियों की ओर से की गई हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि दूनी के संथली में बजरी के भंडारण के दौरान फिर से कार्मिकों ने एक ट्रेलर चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके दोनों हाथ आरोपियों ने तोड़ दिए।

ऐसे में लग रहा है कि टोंक जिले में बजरी से जुड़े लोग कानून व्यवस्था बिगाडऩे में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस उन अंकुश नहीं लगा रही है। ऐसे में अब जिले में लोगों का विरोध भी बढ़ता जा रहा है।


दूनी थाना क्षेत्र के संथली स्थित भंडारण में बजरी भरने गए ट्रेलर चालक को शनिवार देर रात बजरी लीज डोल्डर के कार्मिकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके दोनों हाथ तोड़ दिए। वे तब तक चालक को मारते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

वहां मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने उसे बचाया और दूनी चिकित्सालय ले कर गया। जहां हालत गम्भीर होने पर टोंक के सआदत के लिए रैफर किया है। जहां रविवार सुबह उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने घायल चालक को जयपुर रैफर कर दिया।

दूनी थानाप्रभारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि घायल चालक नयागांवए मोहम्मदपुरा थाना सदर टोंक निवासी नरसी 33 पुत्र सोनारायण जाट है। उसकी इतनी सी गलती थी कि वह अच्छी बजरी अपने ट्रेलर में भरना चाहता था।

इस लिए कर दिया जान लेवा हमला
पोल्याडा पुलिस चौकी प्रभारी राजाराम ने बताया की शनिवार देर रात चालक ट्रेलर लेकर संथली स्थित लिजधारी के भंडारण पर बजरी भरने गया था। जहां उसने अगले भंडारण से अच्छी बजरी भरने की बात कहकर ट्रेलर आगे बढ़ा दिया।

इसी दौरान वहां मौजूद कार्मिकों ने उसे रोका और वहीं से ही बजरी भरने को कहा। जब चालक ने कहा कि वह अन्य भंडारण से बजरी लेगा तो नाकाकर्मी नाराज हो गए और हाथ तोड़ देने की धमकी देने लगे। ट्रेलर स्टार्ट करने के बाद चालक को आरोपियों ने नीचे उतार लिया और कार्मिकों ने चालक नरसी पर लोहे की राड व लकडिय़ों से हमलाकर घायल कर दिया और ट्रेलर की केबिन में रखी 55 हजार की राशि भी निकाल ले गए।