3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध खनन पर नहीं हैअंकुश

बरोनी. वन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र के पहाड़ों पर अंधा-धुंध अवैध रूप से पत्थर खनन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की पहाडिय़ां सिमटी जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
tonk

बरोनी क्षेत्र के सुरेली में पहाड़ पर बनाया गया रास्ता।

बरोनी. वन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र के पहाड़ों पर अंधा-धुंध अवैध रूप से पत्थर खनन किया जा रहा है।

इससे क्षेत्र की पहाडिय़ां सिमटी जा रही है। जबकि इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भी है, लेकिन वे इस पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं।

कईबार तो कर्मचारियों के सामने से पत्थर भरकर ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं, लेकिन वे कार्रवाईनहीं कर रहे हैं।

पर्यावरण को लेकर विभाग ने वन नाका सोहेला क्षेत्र में प्लांटेशन में 1994 से लेकर अब तक कईबार हजारों की तादाद में पौधे लगाए दिए, लेकिन इनकी सुरक्षा नहीं किए जाने से ये नष्ट हो गए।

खननकर्ताओं ने कारोला, जोगावाली, सोहेला, सुरेली, हथौना, पातली घाटी, चिरोंज के पहाड़ों पर 500 फीट गहरे गड्ढे कर दिए हैं।

उन्होंने पहाड़ों को काटकर रास्ता तक भी बना दिया है। इधर, क्षेत्रीय वन अधिकारी जीतेन्द्रसिंह ने बताया कि खनन की जानकारी नहीं है।

उप वन संरक्षक मनफूलसिंह का कहना हैकि कार्रवाईकी जाएगी।