उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मतपत्र प्रिंट किए जाने के लिए चुनाव आयोग ने निर्धारित चुनाव चिन्ह के लोगो का ही उपयोग किया है तथा सभी बैलेट पेपर राजकीय प्रेस जयपुर में छपवाए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना के निर्वाचन अभिकर्ता राकेश बैंसला भी सिंबल लोडिंग एवं ईवीएम तैयारी के समय राजकीय महाविद्यालय टोंक में उपस्थित थे।