
पटाखा चलाने के मामले में दो पक्षों में विवाद, 13 जने घायल
पटाखा चलाने के मामले में दो पक्षों में विवाद, 13 जने घायल
टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र के संदेड़ा फार्म गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों में पटाखा चलाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें 13 जने घायल हो गए।
एएसआई सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि संदेड़ा फार्म में गोवर्धन पूजा के दिन शाम को परिवार के बच्चे पटाखे चला रहे थे। ऐसे में पटाखे सही से चलाने के उलाहना पर दोनों परिवारों की बीच आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई। इसके चलते आधा दर्जन के तो सिरए हाथ, पैर में गंभीर चोट आई है।
वहीं अन्य के मामूली चोंट आई है। उन्होंने बताया कि झगड़े में एक पक्ष के जगदीश, सुमन, प्रियंका, प्रहलाद, नेमीचंद, तेजराज, राजेश तथा दूसरे पक्ष में भंवरलाल, रामराय, प्रियांशु, रमन, प्रेमदेवी, अभीजीत घायल हुए। घायलों को पीपलू अस्पताल लाकर उपचार करवाया है।
जानलेवा हमले में दो भाई घायल
देवली गांव में सोमवार रात जानलेवा हमले में दो भाई घायल हो गए। घायल युवक ने मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि राहुल सामरिया निवासी देवली ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि गत 10 नवम्बर को मारपीट और गाली गलोच करने का मामला दर्ज करवाया था।
सोमवार रात को लवराज समेत 7.8 अन्य साथियों ने फिर से राहुल और उसके भाई गोपाल पर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया है। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार करेंगे।
Published on:
14 Nov 2023 07:03 pm
