
पंचायत चुनाव 2020: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टोंक. जिला निर्वाचन अधिकारी के.के.शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने पंचायत चुनाव 2020 के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत सोरण, मण्डावर, देवपुरा, देवली, भांची, हथोना, पराना एवं बरोनी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद बीएलओ, पटवारी, गिरदावर एवं शिक्षकों को मतदान केन्द्र पर विद्युत, पेयजल एवं दिव्यांगों के लिए रेम्प की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, उपखण्ड अधिकारी टोंक रतनलाल योगी, पुलिस उपधीक्षक सौरभ तिवाडी, तहसीलदार सुरेश चंद शर्मा भी मौजूद थे।
कल होगा द्वितीय चरण के नाम निर्देशन का कार्य
राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव 2020 में सरपंच व पंच के निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण के दौरान नाम निर्देशन का कार्य 13 जनवरी से प्रारंभ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के.के.शर्मा ने बताया 12 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही के लिए रिटर्निग ऑफिसर, मतदान अधिकारी पंचायत समिति मुख्यालय से ग्राम पंचायत मुख्यालय के लिए द्वितीय प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे।
वे 13 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे एवं 14 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा, चुनाव चिह्न आवंटन आदि प्रक्रिया पूर्ण कर ग्राम पंचायत मुख्यालय से पंचायत समिति मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति देवली के नामांकन के लिए सेक्टर ऑफिसर मनमोहन गुप्ता तहसीलदार टोडारायसिंह, विनिता स्वामी तहसीलदार दूनी, मोतीलाल ठागरिया सीबीईओ देवली, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सीबीईओ टोडारायसिंह को नियुक्त किया है।
उनियारा के लिए सैक्टर ऑफिसर अनिल चौधरी तहसीलदार मालपुरा, मोहन सिंह सोलंकी एसीबीईओ उनियारा, सैय्यद माकूल अहमद एसीबीईओ उनियारा, रामभजन गुर्जर एसीबीईओ टोंक को नियुक्त किया है। देवली के लिए आरक्षित सैक्टर ऑफिसर रामराय मीना एसीबीईओ देवली, ओमप्रकाश चौपडा एसीबीईओ टोडारायसिंह होंगे। उनियारा के लिए आरक्षित सैक्टर ऑफिसर सियाराम मीणा आरपी टोंक होंगे।
Published on:
12 Jan 2020 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
